समीर रिजवी की पारी से दिल्ली ने ली विजयी विदाई, पंजाब का बिगाड़ दिया पूरा खेल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, May 25, 2025

समीर रिजवी की पारी से दिल्ली ने ली विजयी विदाई, पंजाब का बिगाड़ दिया पूरा खेल

समीर रिजवी की पारी से दिल्ली ने ली विजयी विदाई, पंजाब का बिगाड़ दिया पूरा खेल

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2025 का अंत जीत के साथ किया है। उसने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब को जयपुर में खेले गए मैच में छह विकेट से हरा दिया। इस हार ने पंजाब के टॉप-2 में जाने के अभियान को संकेट में डाल दिया है। अब उसे दूसरी टीमोंं के भरोसे रहना होगा।

समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने ली विजयी विदाई

 समीर रिजवी की शानदार अर्धशतकीय पारी के अलावा करुण नायर के दमदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेल गए मैच में छह विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 206 रन बनाए। दिल्ली ने ये टारगेट 19.3 ओवरो में हासिल कर लिया।


पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन। मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 21 गेंदो पर 37 और करुण नायर ने 44 रन बनाए। लेकिन मेच विजयी पारी खेली समीर ने। उन्होंने 25 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 14 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए।


अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई दिल्ली


207 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली को राहुल और कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने 10 की औसत से रन बटोरे। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल को मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया। अपनी पारी में राहुल ने छह चौके और एक छक्का मारा है। वहीं, फाफ डुप्लेसी को हरप्रीत बराड ने अपना शिकार बनाया है। डु प्लेसी ने 15 गेंदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का मारा।

सेदीकुल्लाह अतल ने 16 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाए। करुण नायर से काफी उम्मीदें थी, लेकिन 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हरप्रीत ने उनको बोल्ड कर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा दिया। नायार ने अपनी पारी में 27 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्के मारे।

रिजवी का राज

यहां से फिर रिजवी ने पारी को अपने हाथों में लिया और जमकर रन बनाते हुए पंजाब को हरा दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने उनका बखूबी साथ दिया। स्टब्स 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। समीर ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई।


पंजाब का पारीपंजाब की टीम इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। प्रियांश आर्या को मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया है। वह सिर्फ छह रन ही बना सके। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने और जॉश इंग्लिस ने टीम को संभाला। दोनों टीमों ने टीम का स्कोर 50 रनों के पार पहुंचाया। यहां इंग्लिस विप्रज निगम की फिरकी में फंस गए। वह 13 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। निगम ने प्रभसिमरन सिंह को भी अपना शिकार बनाया। प्रभसिमरन ने 18 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मददे से 28 रन बनाए।

नेहाल वढेरा अपनी पारी को 16 रनों से आगे नहीं ले जा सके। दूसरे छोर से कप्तान श्रेयस अय्यर टिके हुए थे। इस बीच पंजाब ने शशांक सिंह का विकेट भी खो दिया। वह 11 रन ही बना सके। अय्यर 34 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।


स्टोइनिस ने दिखाया रौद्र रूपअय्यर के जाने के बाद भी पंजाब की पारी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा क्योंकि स्टोइनिस दूसरे छोर से तेजी से रन बना रहे थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 16 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages